{"_id":"653eb6fdc0ee9bd0320bdf3f","slug":"tg2-employees-of-electricity-corporation-expressed-their-displeasure-over-not-increasing-their-salaries-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-352494-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली निगम के टीजी टू कर्मचारियों ने वेतन न बढ़ने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली निगम के टीजी टू कर्मचारियों ने वेतन न बढ़ने पर जताई नाराजगी
Mon, 30 Oct 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही तकनीकी कर्मी चेयरमैन से मिलकर अपनी मांग रखेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम के अभियंताओं और कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा बिजली निगम के टीजी टू कर्मियों को भुगतान पड़ रहा। इन्हें वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिला है। जबकि, मुख्य रूप से आंदोलित अभियंताओं को बढ़ा वेतन मिला है।
गोरखपुर मंडल में 400 से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। सभी ने चेयरमैन से जल्द वेतन वृद्धि लगाने की मांग की है। 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। इसी हड़ताल में भाग लेने से सभी पर सख्ती की गई थी। प्रबंधन ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को अनुपस्थित करने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। बिजलीकर्मियों की जुलाई में वेतनवृद्धि होनी थी। इसमें एसडीओ और एक्सईएन को अनुपस्थिति का दिन छोड़कर वेतन बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया गया, लेकिन जेई, टीजी टू व अन्य कर्मचारियों के लिए अब तक कोई आदेश नहीं दिया गया है। मुख्य अभियंता आशू कालिया ने बताया कि वेतन वृद्धि का कोई आदेश नहीं आया है। शीर्ष प्रबंधन से जैसा निर्देश आएगा, कार्रवाई होगी।