{"_id":"653eb55e4c491e2ae7077f04","slug":"terracotta-training-given-to-prisoners-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-352137-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंदियों को दिया गया टेराकोटा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंदियों को दिया गया टेराकोटा का प्रशिक्षण
Mon, 30 Oct 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत जेल में टेराकोटा का प्रशिक्षण शुरू हुआ। उपायुक्त श्रम गौरव मिश्रा की अगुवाई में लखनऊ से आए टेराकोटा विशेषज्ञ डिजाइनर अमरदीप पांडेय ने 25 बंदियों को टेराकोटा प्रशिक्षण दिया। इससे बंदी जेल से बाहर निकलने के बाद आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
तकनीकी विशेषज्ञ से प्रशिक्षण लेने वाले बंदियों की सामग्री का स्टाल लगाकर जेल की ओर से बिक्री कराई जाएगी। जेल के बंदियों ने दीपावली के लिए 3500 दीये बनाए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, उप जेलर विजय कुमार उपस्थित रहे। संवाद