फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tension increased in the village after communal dispute in Kushinagar.

सांप्रदायिक तनाव: अब कुशीनगर में दो समुदाय आपस में भिड़े- चले ईंट-पत्थर, 10 लोग घायल- ऐसे बिगड़ी बात

Wed, 23 Oct 2024 10:43 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 10:43 AM IST
सार

दो दिन पूर्व गांव का टीपू और मुन्ना रौनियार के परिवार के किसी लड़के से विवाद हो गया। गांव वाले किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। इसी बात को लेकर बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद का मामला तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।

विज्ञापन
Tension increased in the village after communal dispute in Kushinagar.
एसपी संतोष कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामपुर बगहा गांव में दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए और दोनों तरफ से हुए पथराव में दस लोग चोटिल हो गए। दो समुदाय का मामला होने के कारण गांव में तनाव बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस छावनी में गांव तब्दील हो गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी लिया। एहतिहात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया है। एक पक्ष के तीन घायलों के सिर में गंभीर चोट होने पर कप्तानगंज सीएचसी से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के साहबगंज टोला निवासी अलहम और मुन्ना रौनियार के बीच किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और कहासुनी होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट और ईंट पत्थर दोनों तरफ से चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष अलहम (40), अब्दुल हसन (18), सरफुन नेशा (38), जहरू नेशा (45) दूसरे पक्ष के मुन्ना रौनियार (45), सतीश रौनियार (17), पिंकी देवी (33), मुकेश (18),राधेश्याम चौबे (30) का सिर फट गया। विवाद की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने अलहम पक्ष के लोगों को रामकोला सीएचसी पर और मुन्ना रौनियार पक्ष के लोगों को कप्तानगंज सीएचसी पर पहुंचाया।

मुन्ना रौनियार, पिंकी देवी और राधेश्याम चौबे के सिर में गंभीर चोट होने के कारण कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात तक गांव में मातहतों के साथ एसपी पैदल गश्त कर किया और गांव वालों से शांति बनाए रखने के लिए अपील किया।

दो दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर थी टसन
दो दिन पूर्व गांव का टीपू और मुन्ना रौनियार के परिवार के किसी लड़के से विवाद हो गया। गांव वाले किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। इसी बात को लेकर बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद का मामला तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।


-विवाद की सूचना पर गांव में पहुंचकर सुरक्षा देखा गया।गांव का माहौल सामान्य है। एहतिहात के तौर पर पुलिस तैनात किया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सीओ को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी: संतोष कुमार मिश्रा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed