{"_id":"656cdab783bb8289d9050327","slug":"tennis-citys-shagun-got-ninth-ranking-in-the-country-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-388925-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस : शहर की शगुन को मिली देश में नौवीं रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस : शहर की शगुन को मिली देश में नौवीं रैंकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-18 में उत्तर प्रदेश की नंबर एक खिलाड़ी हैं शगुन
- इस मुकाम पर पहुंचने वाली पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर की टेनिस सनसनी शगुन कुमारी को महिला वर्ग के अंडर-18 में देश में नौवीं रैंकिंग मिली है। अंडर-18 में उनकी यह श्रेष्ठ रैंकिंग है। इससे पहले गोरखपुर से किसी और महिला खिलाड़ी को यह मुकाम नहीं मिला। जूनियर वर्ग अंडर 18 में उत्तर प्रदेश की नंबर 1 खिलाड़ी शगुन को खेलो इंडिया का भी टिकट मिल गया है।
शहर के बौलिया कॉलोनी के रहने वाली शगुन के पिता आनंद जीत लाल भी टेनिस खिलाड़ी रहे हैं और स्पोर्ट्स कोटे से ही उन्हें पूर्वोत्तर रेलवे में नौकरी मिली है। शगुन के बड़े भाई शुभम जीत लाल भी टेनिस के नेशनल खिलाड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के बाद वह गोरखपुर क्लब में टेनिस खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
शगुन के पिता ने बताया कि टेनिस बहुत ही महंगा खेल हैं, ऐसे में हर कोई इस खेल को नहीं खेल सकता है। बताया कि शगुन के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय पूर्व बास्केटबाल खिलाड़ी शहर की प्रियदर्शनी सिंह का है। प्रियदर्शनी के लगातार आर्थिक मदद के कारण ही वे विदेशी टूर में प्रतिभाग कर पा रही हैं।
विज्ञापन
अंडर-16 में शगुन की देश में चौथी रैंक
इसी माह 16 वर्ष की उम्र पूरी कर रहीं शगुन की अंडर 16 वर्ग में बेस्ट रैंकिंग 4 थी। यह रैंकिंग उन्हें बीते अगस्त में मिली थी। अब पिछले कुछ महीने से वे लगातार अंडर 18 (जूनियर वर्ग) में खेल रही हैं। इसका फायदा उनकी रैंकिंग में भी दिख रहा है। चेन्नई में 19 से 31 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया के जूनियर वर्ग में चयन हुआ है। यहां शगुन का प्रदर्शन अहम होगा।
वर्ल्ड रैंकिंग टूर में अच्छे प्रदर्शन की आस
नेपाल के पोखरा में 4 से 9 दिसंबर तक जूनियर वर्ल्ड रैंकिंग टूर आयोजित है। इसमें शगुन को मुख्य ड्रा मिला है। यहां इनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो वह नेशनल और इंटरनेशनल दोनों रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाएंगी।