फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ten more e-buses ran on old routes from today

Gorakhpur: आज से दस और ई-बसें पुराने रूटों पर दौड़ीं, बढ़ाया किराया

Sat, 02 Jul 2022 01:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Jul 2022 01:13 PM IST
सार

पीएमआई के साइट इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि महेसरा से सहजनवां रूट पर पहले छह बसें संचालित होती थीं, इनकी संख्या बढ़ाकर 11 कर दी गई है। भटहट से महेसरा रूट पर पहले तीन बसें का संचालित होती थीं, इसकी संख्या बढ़ाकर अब पांच कर दी गई है।

विज्ञापन
Ten more e-buses ran on old routes from today
गोरखपुर ई-बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर में आई 10 नई इलेक्ट्रिक बसें शनिवार से पुराने रूटों पर दौड़ेने लगी हैं। आवश्यकता के मुताबिक नई बसें अलग-अगल रूटों पर लगाई गई हैं।

विज्ञापन


दिसंबर 2021 से 15 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शहर के तीन रूटों पर शुरू हुआ था। मई में झुंगियां से रानीडीहा रूट से तीन बसों को कम करके भटहट से महेसरा के नए रूट की शुरुआत की गई। बसों की संख्या कम होने से लोगों को बस स्टॉपेज पर लंबा इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन


बसों की कमी से यात्रियों की समस्या को देखते हुए बस संचालन समिति ने अतिरिक्त बसों की मांग शासन से की। इसके बाद शासन ने 15 जून को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें महानगर को शासन ने उपलब्ध करा दी। बस आने के बाद 15 दिनों के भीतर इन बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई और दो जुलाई से इन्हें पुराने रूट पर उतारने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमआई के साइट इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि महेसरा से सहजनवां रूट पर पहले छह बसें संचालित होती थीं, इनकी संख्या बढ़ाकर 11 कर दी गई है। भटहट से महेसरा रूट पर पहले तीन बसें का संचालित होती थीं, इसकी संख्या बढ़ाकर अब पांच कर दी गई है। झुंगिया बाजार से रानीडीहा रूट पर पहले दो बसें चल रही थीं, इनकी संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई है। महेसरा से एयरपोर्ट रूट पर चार बसें संचालित हो रही थीं, इनकी संख्या बढाकर पांच की गई है।

ये हैं रूट

रूट एक

महेसरा से सहजनवां : श्यामनगर, मोहरीपुर चौक, खंडेलवाल स्टील, बरगदवा तिराहा, आर्दश धर्मकांटा, चिरकुटवा बाबा मंदिर, कुष्ठाश्रम, उद्योग भवन तिराहा, गोरखनाथ हॉस्पिटल, गोरखनाथ मंदिर, गोरखनाथ फ्लाईओवर, शंकर आई हास्पिटल, तरंग क्रासिंग, धर्मशाला बाजार, ट्रैफिक तिराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, यूनिवर्सिटी चौराहा, गोरखपुर विश्वविद्यालय, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, जलनिगम ऑफिस, दाउदपुर, रुस्तमपुर चौराहा, महेवा मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, अमरूद मंडी, नौसड़, सहजनवां।

रूट दो

महेसरा से एयरपोर्ट : श्यामनगर, मोहरीपुर चौक, खंडेलवाल स्टील, बरगदवा तिराहा, आर्दश धर्मकांटा, चिरकुटवा बाबा मंदिर, कुष्ठाश्रम, उद्योग भवन तिराहा, गोरखनाथ हॉस्पिटल, गोरखनाथ मंदिर, गोरखनाथ फ्लाईओवर, शंकर आई हास्पिटल, तरंग क्रासिंग, धर्मशाला बाजार, ट्रैफिक तिराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, यूनिवर्सिटी चौराहा, रेल म्यूजियम, मोहद्दीपुर चौराहा, अयोध्या प्रसाद अपार्टमेंट, भारत पेट्रोल पंप, अदालत रेस्टोरेंट, कूड़ाघाट गुरूंग तिराहा, एम्स, केंद्रीय विद्यालय मोड़, नंदानगर क्रासिंग, नंदानगर, एयरपोर्ट।  

रूट तीन

झुंगिया से रानीडीहा : झुंगिया बाजार, झुंगिया गेट, मेडिकल कॉलेज, मोगलहा, रेल विहार, आईटीआई चौराहा, खजांची चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, शाहपुर थाना, एचएन सिंह चौराहा, चतुर्वेदी नर्सिंग होम, खरैया पोखरा, असुरन चौक, राजकीय पॉलीटेक्निक, इंदिरा बाल विहार, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक, कमिश्नर कार्यालय, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, व्ही पार्क, मोहद्दीपुर, ओरियन मॉल, आरकेबीके, कूड़ाघाट, आवास विकास मेन रोड, सिंघड़िया चौराहा, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, दिव्य नगर, रानीडीहा। 

रूट नंबर चार

भटहट से महेसरा : आरएन टॉवर, भटहट पुलिस चौकी, लोहा सिंह चौराहा, दुर्गा मंदिर चौराहा, रामपुर चौराहा, बरगदही, नाहरपुर, गुलरिया बाजार, सरैया बाजार, कंचनपुर बाजार, झुंगिया बाजार, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई चौराहा, मोगलहा, रेल विहार, खजांची चौक, राप्तीनगर, शाहपुर थाना, एचएन सिंह चौराहा, बशारतपुर, खरैया पोखरा, असुरन चौक, गोलघर काली मंदिर और महेसरा ।

ये है किराया

दूरी                           दर
तीन किलोमीटर          05
तीन से छह किलोमीटर    11
छह से 11 किलोमीटर     16
11 से 15 किलोमीटर      21
15 से 20 किलोमीटर        26
20 से 25 किलोमीटर        32
25 किलोमीटर से अधिक  37

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed