फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ten Months Old Boy Recovered From Coronavirus with family In gorakhpur

अच्छी खबर: गोरखपुर में 10 माह के मासूम ने जीती कोरोना से जंग, पूरा परिवार हो चुका था संक्रमित

Tue, 18 May 2021 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 May 2021 01:29 PM IST
सार

घर पर ही रहकर मासूम ने दी कोरोना को मात। खुद बच्चे के पिता वेंटिलेटर पर आ गए थे लेकिन मासूम ने बाबा और दादी के साथ कोरोना से जंग जीत ली है।

विज्ञापन
ten Months Old Boy Recovered From Coronavirus with family In gorakhpur
कौस्तुभ ने कोरोना से जीती जंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के 10 माह के मासूम ने परिवार के साथ कोरोना से जंग जीत ली है। पूरा परिवार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया था। खुद बच्चे के पिता वेंटिलेटर पर आ गए थे लेकिन मासूम ने बाबा और दादी के साथ कोरोना से जंग जीत ली है। मामला राप्तीनगर के गंगा नगर मोहल्ले का है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले प्रशांत सिंह का पूरा परिवार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया था। परिवार में 10 माह का बेटा कौस्तुभ, 60 वर्षीय की मां, उनके पिता और पत्नी (30) संक्रमित हो गए थे। इसी बीच प्रशांत की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें निजी अस्पताल में वेंटिलेटर के सहारे रहना पड़ा। लेकिन प्रशांत के छोटे भाई निशांत सिंह ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 10 माह के मासूम के साथ अपने माता-पिता और भाभी को कोरोना से निजात दिलाने में मदद की। 
विज्ञापन


बताया कि जैसे ही पता चला कि परिवार पूरा संक्रमित हो गया है तो काफी तनाव की स्थिति बन गई। उस पर बड़े भाई को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी तो मुश्किलें और बढ़ गईं। लेकिन इस बीच डॉक्टर से सलाह लेकर और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दवाएं दीं। समय-समय पर सबका ऑक्सीजन लेवल चेक करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौस्तुभ को नाम मात्र की दवाएं दीं गईं। अंत में सब लोग निगेटिव हो गए। मौजूदा समय में लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर पर ही रह रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर कोविड पॉजिटिव होते हैं तो घबराएं नहीं, डॉक्टर की सलाह पर ही होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed