फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ten days after her husband's death, the wife committed suicide in Gorakhpur

Gorakhpur News: पति की मौत के 10 दिन बीते थे...पत्नी ने भी कर ली आत्महत्या- फंदे से लटक कर दे दी जान

Mon, 15 Dec 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैंपियरगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कैंपियरगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 12:14 AM IST
सार

पति की असामयिक मौत के बाद से शीला सहानी मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। वह अधिकतर गुमसुम रह रही थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। रविवार को जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

विज्ञापन
Ten days after her husband's death, the wife committed suicide in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के पचमा गांव में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी शीला सहानी (34) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महज दस दिन पहले ही उसके पति ने मुंबई में बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, पति की असामयिक मौत के बाद से शीला सहानी मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। वह अधिकतर गुमसुम रह रही थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। रविवार को जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां शीला फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना के बाद कैंपियरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों का कहना है कि पति की मौत के बाद से शीला गहरे सदमे में थी। परिवार अभी उस हादसे से उबर भी नहीं पाया था कि यह दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed