{"_id":"607d8d2f8ebc3e5918522c37","slug":"teenager-molested-by-two-people-on-her-birthday-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जन्मदिन के दिन किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, इस हाल में मिली थी बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जन्मदिन के दिन किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, इस हाल में मिली थी बेहोश
Mon, 19 Apr 2021 08:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Apr 2021 08:14 PM IST
सार
रविवार भोर में बांस की कोठ में अचेत मिली थी किशोरी, बगल में ही एक युवक भी अचेत मिला था, परिजनों ने युवक व उसके दो दोस्तों पर लगाए थे आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र के एक गांव में रविवार की भोर में बांस के कोठ के पास अचेत मिली किशोरी के मामले में पुलिस ने पीड़िता की माता के तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। किशोरी का अभी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ही इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को किशोरी का जन्मदिन भी था। पुलिस पहले इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही थी।
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी शनिवार की देर रात घर से निकली तो परिजन भी उसे खोजने निकले। रविवार की भोर में यह किशोरी गांव के ही नजदीक बांस की कोठी के पास अचेत मिली। वहां से कुछ ही दूरी पर एक युवक भी बेहोश मिला।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने किशोरी को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और युवक को पानी का छींटा मारकर होश में लाया गया। जिला अस्पताल से किशोरी को इलाज व जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बाद में इस मामले में पीड़िता की माता ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों पर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक समेत दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
एसओ पटहेरवा सुनील सिंह ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। लड़की का बयान दर्ज करने व उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। मामले की छानबीन की जा रही है।