फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager Molested by taking hostage in Amrutani Gorakhpur

पहले यू-ट्यूबर के साथ हुई थी हैवानियत: अमरूतानी फिर बदनाम, अब किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Thu, 24 Aug 2023 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Aug 2023 01:01 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पांच केस पहले से दर्ज हैं, वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपी का पिता भी स्मैक बेचता है और वह दर्ज केस में फरार है।

विज्ञापन
Teenager Molested by taking hostage in Amrutani Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में राजघाट इलाके के अमरूतानी में यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खबर है कि आरोपी ने खाने-पीने का सामान दिलाने के बहाने सोमवार को 13 साल की किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मंगलवार को किशोरी के घरवालों को जानकारी हुई तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरोपी अविनाश कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर घर आया था। उसके खिलाफ लूट, हत्या की कोशिश सहित पांच केस पहले से दर्ज हैं। उसके पिता संपत पर भी 25 हजार रुपये का इनाम है और वह तीन साल से फरार है। आरोपी अमरूतानी का ही रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, अमरूतानी के पास की ही रहने वाली 13 साल की किशोरी सोमवार को किसी काम से घर से निकली थी।
विज्ञापन


आरोपी अविनाश ने उसे खाने-पीने का सामान दिलाने का लालच दिया। फिर साथ लेकर चला गया। अमरूतानी में ले जाकर अर्द्धनिर्मित मकान में बंधक बना लिया। पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। मंगलवार की सुबह होश में आई किशोरी किसी तरह से घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पांच हजार दो... दस हजार वापस लो, पूर्व विधायक का पौत्र बेटों संग छाप रहा था नकली नोट, अरेस्ट
 

मां, तत्काल बेटी को लेकर राजघाट थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया और मंगलवार की शाम में उसे दबोच लिया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। उधर, किशोरी को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: चंद्रयान की सफलता में गोरखपुर के होनहार भी, दंपती ने बनाया कैमरा-सेंसर, इन पर था ये जिम्मा
 

एक माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था

पुलिस के मुताबिक, अविनाश पर लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के आरोप में पांच केस पहले से दर्ज हैं। वह एक माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया है। अविनाश के पिता संपत पर 25 हजार का इनाम है। वह एनडीपीएस के केस में वांछित है और तीन साल से फरार है।


इसे भी पढ़ें: राहुल ने जग्गा से सीखा... फिर खुद बन बैठा नकली नोट का सौदागर, पहचानने में बैंककर्मियों के भी छूट गए पसीने

अमरूतानी में एक माह में दूसरी घटना

अमरूतानी में महीने भर के भीतर दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। इसके पहले गीडा इलाके की यू-ट्यूबर को रात में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में शामिल छह आरोपियों को जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने अमरूतानी में गश्त बढ़ाई, लेकिन अब आबादी के बीच ही अर्द्धनिर्मित मकान में दुष्कर्म का मामला सामने आ गया है।

इसे भी पढ़ें: चूने से खुला राज: नोट बनाने वाले वीडियो ने चमकाया और जेल भी पहुंचाया, बैंक की मशीन भी नहीं पकड़ पाती थी असलियत

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पांच केस पहले से दर्ज हैं, वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपी का पिता भी स्मैक बेचता है और वह दर्ज केस में फरार है। उसकी तलाश में भी पुलिस टीम लगी है। बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed