फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager died due to drowning in Maharajganj Mansarovar

महराजगंज: मानसरोवर में डूबने से किशोर की मौत, दोस्त के जन्मदिन की खुशियां मनाते समय हुआ हादसा

Tue, 10 Aug 2021 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Aug 2021 04:14 PM IST
सार

सरोवर के किनारे खड़े किशोर का पैर फिसल गया और सरोवर में गिर गया। जिससे वह डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Teenager died due to drowning in Maharajganj Mansarovar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे के दुर्गा मंदिर मानसरोवर में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर चार चौरहिया गोला निवासी मिश्रीलाल के 15 वर्षीय पुत्र तुषार अग्रहरि मंगलवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ कस्बे के दुर्गा मंदिर स्थित मानसरोवर पहुंचा। जहां पर किसी दोस्त की जन्मदिन की खुशियां मना रहे थे। उसी दौरान सरोवर के किनारे खड़े किशोर का पैर फिसल गया और सरोवर में गिर गया। जिससे वह डूबने लगा।
विज्ञापन


साथ के दोस्तों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर किशोर को पानी से बाहर निकाला। परिजन गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर दो भाइयों में छोटा था। घटना की सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, परमात्मा अग्रहरि, मोहम्मद अली आदि लोग मौके पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त किए। घटना की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed