फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager died by drowning in Godhoiya drain

Gorakhpur News: गोड़धोईया नाले में डूबकर किशोर की मौत

Sat, 20 May 2023 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teenager died by drowning in Godhoiya drain
फोटो
विज्ञापन

- दोस्तों के साथ जंगली जलेबी तोड़ने गया था किशोर, एक को बचाया गया
- घरवालों का आरोप, आरपीएफ कॉलोनी के बच्चों ने धकेला, जिससे हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया में शुक्रवार की शाम गोड़धोईया नाले में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, उसके एक दोस्त को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। किशोर अपने दोस्तों के साथ गोड़धोईया नाले के पास जंगली जलेबी तोड़ने के लिए गया था। उधर, घरवालों का आरोप है कि आरपीएफ कॉलोनी के बच्चों ने किशोर को धक्का मार दिया, जिससे नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित कुम्हार टोला निवासी प्रहलाद साहनी का बेटा विनीत साहनी (15) शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मुहल्ले के चार पांच बच्चों के साथ घर से थोड़ी दूर गोड़धोईया नाले के किनारे जलेबी तोड़ने गया था। लोगों ने बताया कि जलेबी तोड़ने समय दो किशोर नाले में गिर गए। साथ में गए बच्चों ने तत्काल आसपास के लोगों को बताया। आनन-फानन पहुंचे लोगों ने दोनों को नाले से बाहर निकाला। विनीत की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। विनीत डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। दो भाई एक बहन में विनीत दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

....
जेसीबी की खुदाई से गहरा हुआ गोड़धोईया नाला
जेसीबी की खुदाई से गोड़धोईया नाला काफी गहरा हो गया है। नाला निर्माण शुरू होने से पहले कई महीने से नाले की मिट्टी निकाल कर सफाई की जा रही है। पहले गर्मी के दिनों में नाले में इतनी पानी नहीं होती थी कि कोई डूब सके। लेकिन, नाला सफाई होने से इन दिनों काफी गहरा हो गया। जिससे एक बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


........
कोट
बच्चे की डूबने से मौत हुई है। परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed