फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Technology: Jewelery will protect itself

तकनीक : अपनी सुरक्षा स्वयं करेगी ज्वैलरी

Wed, 20 Sep 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Technology: Jewelery will protect itself
अभियंता दिवस के पूर्व संध्या  पर युवा अभियंताओं ने बनाया  डिजिटल ज्वेलरी सुरक्षा उपकरण  बनाते इ
आईटीएम के छात्रों ने बनाया एंटी थेफ्ट ज्वेलरी डिवाइस
विज्ञापन

एक साथ अटैच किया जा सकता 10 से अधिक ज्वेलरी बॉक्स
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा के पांच छात्रों अदिति पांडे, कशिश श्रीवास्तव, कशिश सिंह, आयुष तुलस्यान और अभिषेक वर्मा ने ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे ज्वैलरी (आभूषण) अपनी सुरक्षा स्वयं करेगी। इस उपकरण को एंटी थेफ्ट ज्वेलरी डिवाइस का नाम दिया गया है।
यह डिवाइस ज्वैलरी बॉक्स के अंदर तथा बाहर लगाया जा सकता है। छात्रों ने बताया कि एंटी थेफ्ट ज्वेलरी डिवाइस टच और वेट सेंसर से लैस है। इसलिए बिना दुकान मालिक के इजाजत के अगर कोई डिवाइस लगे ज्वैलरी बॉक्स को टच करेगा तो सेंसर एक्टिवेट हो जाएंगे और प्रतिष्ठान में अलार्म बजने लगेगा। इससे प्रतिष्ठान मालिक को पता चल जाएगा कि ज्वेलरी को किसी ने टच किया है या उस जगह से हटाया है। इस डिवाइस के माध्यम से 10 से ज्यादा ज्वेलरी बॉक्स को एक साथ अटैच किया जा सकता है। इसे बनाने में सेंसर स्विच, 9 वोल्ट बैटरी, आरएफ सर्किट इत्यादि उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस को बनाने में लगभग 15 हजार रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि यह डिवाइस सुरक्षा की दृष्टिकोण से एक बेहतर विकल्प साबित होगा। संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम विहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल सहित संस्थान के सभी शिक्षकों ने छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed