फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teachers union president landed in protest against teachers' investigation

शिक्षकों की जांच के विरोध में उतरे शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers union president landed in protest against teachers' investigation
शिक्षकों की जांच के विरोध में उतरे शिक्षक संघ के अध्यक्ष बोले, शासनादेश बिना कार्य परिषद को सूचित किए लागू नहीं होता  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो विनोद सिंह ने शिक्षकों की जांच का विरोध किया है। कहा है कि विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के उल्लंघन व व्यावहारिक दिक्कतों के नाते इसका विरोध कर रहा हूं। विश्वविद्यालय में कोई भी शासनादेश बिना कार्य परिषद को सूचित किए लागू नहीं होता। शासनादेश में वर्णित जांच कमेटी असंवैधानिक रूप से निर्मित की गई है। क्योंकि विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य, सहयुक्त आचार्य व आचार्य के कैडर की पोस्ट है। जबकि कमेटी में एक सदस्य सहयुक्त आचार्य है। उच्च शिक्षा की ओर से जारी शासनादेश विश्वविद्यालयों में सीधे लागू नहीं हो सकते हैं। जांच को समझ से परे बताते हुए प्रोफेसर सिंह ने कहा कि कोरोना  की वजह से एक साथ एक समय पर एक स्थान पर अत्यधिक लोगों को बुलाना और भी अव्यावहारिक है। आदेश में 50 की नोटरी/बयान हल्फी भी देना है। जबकि मौजूदा समय में कोर्ट पूरी तरह से बंद/सील है। अधिकांश शिक्षकों के प्रमाण पत्र अपने मूल आवासों पर हैं। ऐसे में उसे लाना अभी संभव नहीं है। कहा कि उपरोक्त आदेश से शिक्षकों में नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed