फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher of Sainik School Gorakhpur accuses principal, government formed a 3 member team

Sainik School of Gorakhpur: प्रिंसिपल पर टीचर ने लगाया ये गंभीर आरोप, शासन की टीम करेगी जांच- 3 सदस्य गठित

Mon, 25 Aug 2025 02:53 PM IST
रोहित सिंह रोहित सिंह, गोरखपुर
रोहित सिंह, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 02:53 PM IST
सार

Sainik School of Gorakhpur: शिकायती पत्र में बताया कि उनकी सैनिक स्कूल में बतौर शिक्षक के पद पर तैनाती सितंबर 2025 को हुई थी। उनका चयन प्रतिनियुक्ति के तौर पर गोरखपुर के सैनिक स्कूल में हुआ है। वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं लेकिन प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ अग्निवेश पांडे उन्हें मानसिक व भावनात्मक रूप से परेशान करते हैं।

विज्ञापन
Teacher of Sainik School Gorakhpur accuses principal, government formed a 3 member team
गोरखपुर सैनिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sainik School of Gorakhpur: सैनिक स्कूल के एक शिक्षक की शिकायत पर प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। यह शिकायत विद्यालय के टीजीटी विज्ञान के शिक्षक ने की थी। 6 अगस्त को की गई लिखित शिकायत में शिक्षक ने प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षक की बेटी (विद्यालय की कैडेट भी है) पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


शिक्षक ने शिकायती पत्र माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी के साथ ही मंडलायुक्त, डीएम और अन्य अधिकारियों को भी भेजा था। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने मामले की जांच के लिए 24 अगस्त को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन

शिकायती पत्र में बताया कि उनकी सैनिक स्कूल में बतौर शिक्षक के पद पर तैनाती सितंबर को हुई थी। उनका चयन प्रतिनियुक्ति के तौर पर गोरखपुर के सैनिक स्कूल में हुआ है। वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं लेकिन प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ अग्निवेश पांडे उन्हें मानसिक व भावनात्मक रूप से परेशान करते हैं।

उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को विद्यालय में एक प्रकरण के संबंध में प्रधानाचार्य उनके कक्ष में आए और अपने ऑफिस में बुलाया। ऑफिस में पहुंचने पर उन्होंने स्कूल की एक घटना का जिक्र किया फिर उनकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन

शिकायती पत्र की जांच के संबंध में जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत हुई है और टीम गठित हुई है तो जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। शिकायत के संदर्भ में जानकारी नहीं है। हम भी पता करवाएंगे कि आखिर मामला क्या है: डॉ अग्निवेश पांडेय, प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल

विशेष सचिव की अध्यक्षता में टीम करेगी जांच
सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य के विरुद्ध शासन को भेजे गए प्रार्थना पत्र को शासन ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच कृष्ण कुमार गुप्ता, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में गठित टीम करेगी। इसके अलावा लखनऊ के कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उप्र सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव और गोरखपुर मंडलायुक्त की ओर से नामित एक महिला अधिकारी सदस्य बनाई गई हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed