{"_id":"602a68b528eb3f2f5b55e827","slug":"teacher-killed-in-road-accident-at-bettiah-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर से पढ़ाने निकले शिक्षक की सड़क हादसे मौत, खबर मिलते ही पत्नी हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर से पढ़ाने निकले शिक्षक की सड़क हादसे मौत, खबर मिलते ही पत्नी हुई बेहोश
Mon, 15 Feb 2021 06:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
मृतक शिक्षक मानवेंद्र कुशवाहा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव निवासी शिक्षक की बेतिया (बिहार) में सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
भटनी के जिगिना दीक्षित गांव निवासी मानवेंद्र कुशवाहा (30) बेतिया (बिहार) के सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाते थे। शनिवार को वे बेतिया से गांव जिगिना दीक्षित आए थे। सोमवार भोर में घर से कॉलेज बेतिया पहुंचने के लिए निकले।
विज्ञापन
दोपहर को बेतिया पुलिस ने परिवारीजनों को जानकारी दी कि मानवेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस खबर ने घर में कोहराम मचा दिया। पिता ध्रुवदेव कुशवाहा, मां सनकेशा देवी, पत्नी ममता देवी और बेटा आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मानवेंद्र पहले क्षेत्र के सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण महाविद्यालय में पढ़ाते थे। पिछले साल ही उन्होंने बेतिया के सरस्वती विद्या मंदिर में नौकरी ज्वाइन किया था। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हर कोई पीड़ित परिवार के दरवाजे पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बढ़ाने में लगे रहे। वहीं घर के कुछ सदस्य और शुभचिंतक बेतिया के लिए रवाना हो गए। इस बाबत एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि बेतिया में सड़क हादसे में जिगिना दीक्षित गांव निवासी युवक की मौत की सूचना मिली है।
पत्नी ममता बेटे आयुष को गोद में पकड़ हो गई बेहोश
बेतिया में सड़क हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतक शिक्षक मानवेंद्र कुशवाहा की पत्नी को मोबाइल पर दिया। पति के बारे में खबर मिलते ही पत्नी चिल्लाते हुए बाहर निकलीं और इसकी जानकारी परिजनों को दी। बाद में चार वर्षीय बेटे आयुष को गोद में लेकर बेहोश हो गईं।
घर व आसपास के लोगों ने पानी का छींटा मार उसे होश में लाया लेकिन ममता बेसुध होकर रोएं जा रही थी। वहीं बेटा मां को रोता देख रोने लगता था। इस हृदयविदारक मंजर को देख मौजूद हर किसी के आंखों में आंसू भर जा रहे थे।
घर व आसपास के लोगों ने पानी का छींटा मार उसे होश में लाया लेकिन ममता बेसुध होकर रोएं जा रही थी। वहीं बेटा मां को रोता देख रोने लगता था। इस हृदयविदारक मंजर को देख मौजूद हर किसी के आंखों में आंसू भर जा रहे थे।