फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tausif murder case

तौसीफ की हत्या की आरोपित बहन गिरफ्तार, भाग गई थी नेपाल

Sat, 19 Dec 2020 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
tausif murder case
तौसीफ की हत्या की आरोपित बहन गिरफ्तार, भाग गई थी नेपाल
विज्ञापन

गोरखपुर। संपत्ति के विवाद में तौसीफ उर्फ यूसुफ की हत्या की आरोपित बहन सना को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के बेनीगंज रुद्रपुर निवासी सना को पुलिस ने विजय चौक के पास से पकड़ा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, सना अगस्त माह में वारदात के बाद से फरार थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नेपाल भाग गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया था।
विज्ञापन

कोतवाल जयदीप वर्मा ने बताया कि बीते नौ अगस्त की सुबह बेनीगंज रुद्रपुर स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर तौसीफ उर्फ यूसुफ (40) का शव मिला था। भाइयों ने बताया कि शराब के नशे में गिरने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सिर पर प्रहार व गला दबाने से मौत हुई है। पुलिस ने तौसीफ की पत्नी की तहरीर पर भाइयों मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद असगर और मोहम्मद असलम व बहन सना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। 19 अगस्त को पुलिस ने दो भाइयों असगर व अख्तर को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। दस दिन पहले तीसरे भाई असलम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब सना को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, चारों ने मिलकर पहले तौसीफ के सिर पर प्रहार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed