फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Taurus, Leo, Sagittarius and Capricorn zodiac signs will get special benefits.

Gorakhpur News: मंगल का मीन राशि में प्रवेश आज...होगा मंगलकारी

Thu, 02 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Taurus, Leo, Sagittarius and Capricorn zodiac signs will get special benefits.
गोरखपुर। ज्योतिषीय दृष्टि से बृहस्पतिवार दो अप्रैल को एक महत्वपूर्ण परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन अपराह्न 3:29 बजे मंगल ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन काफी शुभ माना जा रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा। हालांकि मंगल का या परिवर्तन पहले से ज्यादा मंगल करेगा।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ला ने बताया कि मंगल पहले कुंभ राशि में राहु के साथ युति में थे, जिससे अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब मीन राशि, जो बृहस्पति की राशि है, में प्रवेश करने से मंगल का शुभ प्रभाव बढ़ेगा और लोगों को अधिक सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि मंगल 23 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश किए थे। इस परिवर्तन का सबसे अधिक लाभ वृष, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को मिलेगा। इन राशियों के लोगों को व्यापार, नौकरी, धन लाभ और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं मेष, मीन, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को सामान्य लाभ मिलेगा। इन राशियों के जातकों को अपने अच्छे कर्मों और पूजा-पाठ का फल प्राप्त होगा, जिससे उनके धन और स्वास्थ्य में सुधार होगा। वहीं गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वेद विभागाध्यक्ष डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी ने बताया कि हालांकि इस परिवर्तन से मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों को इस दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ पड़ सकता है। इन्हें सतर्क रहना होगा और सोच-समझकर निर्णय लेना पड़ेगा, जिससे उन्हें ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed