{"_id":"6a1210fb66528d233409b81d","slug":"t20-match-played-at-kusmhi-cricket-ground-neeraj-became-man-of-the-match-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1330973-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नीरज के तूफानी शतक से हॉक स्पोर्ट्स की रोमांचक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नीरज के तूफानी शतक से हॉक स्पोर्ट्स की रोमांचक जीत
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए हाई स्कोरिंग टी-20 मुकाबले में हॉक स्पोर्ट्स ने नीना थापा क्रिकेट एकेडमी को चार रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्के लगाए और मुकाबले में अंतिम ओवर तक रोमांच बना रहा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉक स्पोर्ट्स ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नीरज यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में नाबाद 116 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और 10 छक्के शामिल रहे। सूरज दुबे ने 43 गेंदों में 67 रन की तेज पारी खेली, जबकि आनंद दूबे ने आठ गेंदों में 15 और सत्य प्रकाश यादव ने छह गेंदों में 19 रन का योगदान दिया।
नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से अमान ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया। 231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया। सचिन पाल ने 19 गेंदों में 39 रन, करण कुमार ने 22 गेंदों में 36 रन और प्रतीक कुमार ने 21 गेंदों में 32 रन बनाए। प्रियांशु उपाध्याय ने 23 गेंदों में नाबाद 44 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 226 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
हॉक स्पोर्ट्स की ओर से दुर्गेश कुमार पांडेय ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए। अमन यादव ने दो विकेट हासिल किए। शानदार शतकीय पारी के लिए नीरज यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।