फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Switched the ATM card and swiped 21.5 thousand rupees from the account

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 21.5 हजार रुपये

Wed, 29 Jul 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Switched the ATM card and swiped 21.5 thousand rupees from the account
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी विजय कुमार के पिता के एटीएम कार्ड को बदलकर जालसाज ने खाते से 21,500 रुपये निकाल लिए। विजय मंगलवार सुबह गुलरिहा कस्बे में स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां हेलमेट लगाए एक युवक पहले से मौजूद था। बातचीत के दौरान उसने मदद के बहाने एटीएम कार्ड लिया और बदलकर फरार हो गया। कुछ देर बाद आरोपी ने भटहट कस्बा स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को जानकारी हुई। उसने गुलरिहा पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed