{"_id":"60251317b67fe4062f5df444","slug":"suspicious-death-of-ssb-jawan-wife-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संदिग्ध हाल में एसएसबी जवान के पत्नी की मौत, अब लोगों को सता रही है इस बात की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संदिग्ध हाल में एसएसबी जवान के पत्नी की मौत, अब लोगों को सता रही है इस बात की चिंता
Thu, 11 Feb 2021 04:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Feb 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के बढ़या पुरवा निवासी एसएसबी जवान की पत्नी की बुधवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके वाले दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बढ़यापुरवा निवासी एसएसबी जवान द्वारिका उर्फ रिंकू की असम में तैनाती है। घर पर 35 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के अलावा उसके तीन बच्चे व माता-पिता रहते थे। बुधवार की रात अनीता अपनी सबसे छोटी छह वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ कमरे में सोई थी। बृहस्पतिवार की सुबह बेटी वैष्णवी की नींद खुली तो वह मां को दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकते हाल में देखकर शोर मचाई। बाद में आसपास के लोग भी जुट गए। ससुरालियों ने अनीता के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक जिस टुपट्टे के सहारे अनीता ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी उसे जला दिया गया था। गोरखपुर जिले के बेलीपार क्षेत्र के बेनुआटीकर गांव निवासी मृतका के पिता आरपीएसएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर ओंकारनाथ का आरोप है कि ससुराल पक्ष बेटी का लगातार उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
दहेज में चार पहिया गाड़ी मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी नही कर पाने की वजह से ससुरालियों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। बेटी के ससुर श्रीकांत ने ही फोन कर उसे मौत की सूचना दी। उसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को सूचना दिया था। मायके वाले मौके पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतका के ससुर ने बताया कि बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से बहू अनीता देवी ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि दुपट्टे को परिजनों ने जला दिया, जो जांच का विषय है। गले पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।