फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspected youth arrested in BRD

Gorakhpur News: बीआरडी में संदिग्ध युवक पकड़ा गया

Sun, 12 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Suspected youth arrested in BRD
गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बरगलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने वाले गिरोहों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शनिवार को एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। गार्डों को युवक की गतिविधियों पर पिछले तीन दिनों से संदेह था और उस पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर युवक मेडिकल कॉलेज परिसर में संदिग्ध हालत में घूमता मिला। गार्डों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की तो वह हाथ छुड़ाकर भागने लगा। इस पर गार्डों ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया और मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने खुद को महराजगंज जिले का निवासी बताया।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि वह मरीज माफिया से जुड़ा हो सकता है, जो मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाते हैं।
इस मामले में पुलिस ने मेडिकल प्रशासन से तहरीर मांगी लेकिन शाम तक नहीं दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में चालान कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि पकड़ा गया युवक तीमारदारों को बरगलाने की कोशिश कर रहा था। गार्डों ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed