फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspect who entered house with intent to steal jumped from the roof; villagers caught him.

Gorakhpur News: चोरी की नीयत से घर में घुसा संदिग्ध छत से कूदा, ग्रामीणों ने पकड़ा

Sat, 19 Sep 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Suspect who entered house with intent to steal jumped from the roof; villagers caught him.
खोराबार। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटाका चौराहे के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे मकान में घुसे युवक को गृहस्वामी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। भागने की कोशिश में युवक दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से छह मोबाइल और एक चार्जर बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पटाका चौराहे के पास प्रेम निषाद परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक युवक उनके मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचा और अलमारी तोड़ने लगा। आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। गृहस्वामी को अपनी ओर आते देख युवक छत से नीचे कूद गया। इससे उसके पैर में घुटने के नीचे चोट लग गई और वह भाग नहीं सका। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। कुछ दूरी पर गश्त कर रही पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी की पहचान बिहार के सदर छपरा हाजीपुर निवासी राजकुमार राव उर्फ राव के रूप में हुई। कार्यवाहक थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उसके पास से छह मोबाइल और एक चार्जर बरामद हुए हैं। आरोपी ने पूछताछ में वर्तमान में राजघाट पुल के पास रहने की बात बताई और इसे अपनी पहली चोरी बताया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed