{"_id":"5e08fe068ebc3e87ca32f51e","slug":"surya-pratap-shahi-minister-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp335193425","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के उद्योगों में ईंधन के रूप में होगा 20 फीसदी बायो कोल का इस्तेमाल : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के उद्योगों में ईंधन के रूप में होगा 20 फीसदी बायो कोल का इस्तेमाल : शाही
Mon, 30 Dec 2019 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में चलने वाले उद्योगों में ईंधन के रूप में बीस फीसदी बायो कोल का इस्तेमाल किया जाएगा। भट्ठों में इसका अधिक उपयोग किया जाएगा। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है।
कृषि मंत्री रविवार को दीक्षा भवन में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय एफपीओ सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों के बीच बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण गंभीर समस्या है। इसको देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। इस दौरान उन्होंने नावार्ड के प्रतिनिधियों तथा आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पिछड़े इलाके का चयन कर नाबार्ड के लोगों ने सराहनीय कार्य किया। यहां के किसान बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं। कहा कि 55 प्रतिशत रोजगार कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। प्रदेश में 1.25 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन होता है। ऐसे में कृषि उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने की आवश्यकता है। कहा कि प्रदेश में 362 एफपीओ के गठन की प्रक्रिया चल रही है।
लखनऊ में जल्द स्थापित होगी आर्गेनिक रिटेल शॉप
कृषि मंत्री ने कहा कि लखनऊ में जल्द ही आर्गेनिक रिटेल शॉप स्थापित की जाएगी। जैविक उत्पाद की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में जैविक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों का हर प्रकार से सहयोग कर रही है। लखनऊ में जैविक उत्पाद की बाजार स्थापित है। वहां किसान अपना उत्पाद लेकर आते हैं। यदि उनका उत्पाद नहीं बिक पाता, तो रात को रहने तथा भोजन की मुफ्त व्यवस्था की गई है।