फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   surhita karim declered spokperson

डॉ. सुरहीता करीम बनीं जिला कांग्रेस प्रवक्ता

Mon, 10 Aug 2020 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
surhita karim declered spokperson
गोरखपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। डॉ. सुरहीता करीम को जिला कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया गया है, वहीं अन्य उपाध्यक्षों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं।
विज्ञापन

रविवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने जिला कांग्रेस कमेटी की नई रूपरेखा, संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कमेटी एवं ब्लॉक अध्यक्षों में चयन संबंधी चर्चा की। साथ ही जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय को संगठन प्रभारी, तौकीर आलम को न्यू ज्वाइनिंग अनुशासन प्रभारी, डॉ. राजेश यादव को कार्यालय प्रशासन व कार्यक्रम प्रभारी, संजय चौबे को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में ब्लॉक रिपोर्टिंग डाटा इकट्ठा करने के लिए विजय राय एवं जावेद जमा अंसारी को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय के भाई के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रवीण पासवान, डॉ. राजेश यादव, घटोत्कच शुक्ला, विजय सिंह, निर्मला गुप्ता, राजेश निषाद, राजीव राय, आलोक त्रिपाठी, गणेश मिश्र, डॉ. प्रमोद पाल, मो. अशरफ आलम, राम अवतार गौड़, उषा श्रीवास्तव, डॉ. अमित त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मणि, कृष्ण रामप्रीत विश्वकर्मा, दिलीप कुमार निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed