{"_id":"60ebf3c78ebc3ec2051211c4","slug":"students-will-see-world-of-space-on-ramgarh-tal-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: रामगढ़ताल किनारे आकाश दर्शन का उठा सकेंगे लुत्फ, सप्ताह के पांच दिन देख सकेंगे अंतरिक्ष की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: रामगढ़ताल किनारे आकाश दर्शन का उठा सकेंगे लुत्फ, सप्ताह के पांच दिन देख सकेंगे अंतरिक्ष की दुनिया
Mon, 12 Jul 2021 01:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:18 PM IST
सार
व्राटिनो टेक्नोलॉजी को जिला प्रशासन से मिली अनुमति।
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के रामगढ़ताल किनारे विद्यार्थी आकाश दर्शन का लुत्फ उठा सकेंगे। इस संबंध में व्राटिनो टेक्नोलॉजी को जिला प्रशासन से अनुमति मिल गई है। सप्ताह के पांचों दिन छात्रों को अंतरिक्ष की दुनिया देखने का मौका मिलेगा।
व्राटिनो स्पेस रिसर्च काउंसिल की ओर से अंतरिक्ष की दुनिया में रुचि रखने वाले बच्चों को निशुल्क आकाश दर्शन कराया जाएगा। रामगढ़ताल के किनारे सप्ताह के पांच दिन शाम 5:30 से आठ बजे तक विद्यार्थी इसका लुत्फ उठा सकेंगे। इसका मकसद बच्चों में वैज्ञानिक प्रतिभा का विकास करना है।
काउंसिल के सीटीओ सचिंद्रनाथ ने बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान की शिक्षा, मूवेबल प्लेनेटेरियम, टेलिस्कोप, स्पेस मैथमेटिक्स, स्पेस रोबोटिक्स, राकेट्री एवं अन्य कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। आकाश दर्शन के अंतर्गत सोलर सिस्टम के प्लेनेट्स एवं अन्य डीप स्काई ऑब्जेक्ट नेबुलास ,मंदाकिनी आदि को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
कल होगा उद्घाटन
अंतरिक्ष दर्शन कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को शाम छह बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी (नगर) राकेश कुमार श्रीवास्तव होंगे। विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कृष्णा चटर्जी, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव होंगे।