फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students will now able take migration online only

सीबीएसई : विद्यार्थी अब ऑनलाइन ही ले सकेंगे माइग्रेशन

Sat, 21 Aug 2021 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students will now able take migration online only
सीबीएसई : विद्यार्थी अब ऑनलाइन ही ले सकेंगे माइग्रेशन
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस साल से माइग्रेशन सर्टिफिकेट (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) को लेकर अहम बदलाव किया है। अब माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन ही जारी होगा। कोविड काल में पिछले वर्ष बोर्ड की ओर से दी गई इस सहूलियत को इस वर्ष भी जारी रखा जाएगा। आदेश की कॉपी बोर्ड से संचालित जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गई है।

आदेश के मुताबिक वर्ष 2024 से बोर्ड माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कापी जारी करने की परंपरा को पूर्ण रूप से खत्म करने जा रहा है। इसलिए इस साल से बोर्ड माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा। हालांकि, जिन छात्रों को हार्ड कापी ही चाहिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में आवेदन करना होगा। जो छात्र आवेदन करेंगे केवल उन्हें ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कापी उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बीते साल जिन छात्रों ने कक्षा 10-12 की परीक्षा उत्तीर्ण की है उन सभी का माइग्रेशन सर्टिफिकेट इस साल डिजिलॉकर पर अपलोड किया जाएगा। यहां से विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed