Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students should embrace the classical knowledge of Ayurveda with a scientific mindset.

Gorakhpur News: आयुर्वेद के शास्त्रीय ज्ञान को वैज्ञानिक सोच के साथ अपनाएं विद्यार्थी

Sat, 21 Nov 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Students should embrace the classical knowledge of Ayurveda with a scientific mindset.
- महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शारंगधर बैच का अभिमुखीकरण कार्यक्रम
विज्ञापन

- स्वास्थ्य सुरक्षा में आयुर्वेद की भूमिका पर हुई चर्चा
गोरखपुर। भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व तभी सार्थक होगा, जब उसके सिद्धांतों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ व्यवहार में उतारा जाए। आयुर्वेद केवल बीमारियों के उपचार तक सीमित नहीं है बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित जीवन विज्ञान है। विद्यार्थियों को शास्त्रीय ज्ञान का गंभीरता से अध्ययन कर उसे आधुनिक संदर्भों में समझना चाहिए।
यह बातें महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ. गिरिधर वेदांतम ने कहीं। वह आयुर्वेद संकाय में शारंगधर बैच 2026-27 के अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तीसरे दिन विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिक विरासत और आयुर्वेद के समग्र स्वास्थ्य दर्शन पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोगी के विकारों को दूर करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष मुकेश और इंद्रमणि ने विद्यार्थियों को शास्त्रीय ग्रंथों, पुस्तकों के वर्गीकरण और ऑनलाइन शोध संसाधनों की जानकारी दी। वहीं डॉ. ब्रह्मदेव भारती ने विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों पर संवाद और वाद-विवाद कराया। डॉ. अखिलेश कुमार दुबे ने यूनानी, सिद्ध, सोवा रिग्पा, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और होम्योपैथी की विशेषताओं से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रश्मी पुष्पन ने राष्ट्र की स्वास्थ्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में आयुर्वेद की भूमिका बताई। उन्होंने औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके अलावा वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए छात्रों के साथ अध्ययन और प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। खेल गतिविधियों से टीम भावना विकसित की गई। अंत में योग प्रशिक्षक चंद्रजीत ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में शिक्षक और नवप्रवेशित विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed