{"_id":"5fdd04918ebc3e4110610a66","slug":"students-of-gorakhpur-university-raged-on-vacating-hostels-gorakhpur-city-news-gkp3774194119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल खाली करने पर भड़के गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल खाली करने पर भड़के गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र
विज्ञापन
छात्रावास खाली कराने के मामले को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ ओम प्रकाश के कार्यालय मे
- फोटो : GORAKHPUR CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्टल खाली करने पर भड़के गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावास को खाली कराने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में नोटिस चस्पा किया। इसके बाद हॉस्टल में काबिज छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया है। छात्रों का कहना है कि ठंड बढ़ गई है। कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में इस समय हॉस्टल खाली कराना ठीक नहीं है।
छात्रनेता नितेश मिश्र ने बताया कि अभी एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं खत्म हुई हैं। ट्यूटोरियल अभी बाकी है। ऐसे में कड़कड़ाती ठंड में छात्र कहा जाएंगे? हॉस्टल छोड़ कर घर चले जाते हैं, तो कोरोना काल में बार-बार आने में परेशानी होगी। छात्रों के साथ बहुत ही गलत किया जा रहा है।
छात्रों ने बताया कि जब माध्यमिक की कक्षाएं संचालित हो सकती हैं तो विवि की कक्षाएं ऑफलाइन क्यों नहीं चल सकती हैं। नोटिस के माध्यम से यह कहा गया है कि हॉस्टल को शनिवार को खाली कर दिया जाए। हॉस्टल को सैनिटाइज किया जाएगा। छात्र नेताओं ने कुलसचिव से वार्ता कर ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में निखिल उपाध्याय, अनूप मिश्र, अविनाश पांडेय, अविनाश, योगेश प्रताप सिंह, शुभम कुमार, विनीत कुमार, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह है मामला
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने छात्रावासों को ऑनलाइन आवंटन कराने का फैसला लिया है। जिससे मेधावी छात्रों को हॉस्टल में कमरा आवंटित किया जा सके। उन्होंने करीब दो महीने पहले ही हॉस्टल को खाली कराने का निर्देश दिया था। लेकिन लंबे समय से हॉस्टल में काबिज छात्र खाली करना नहीं चाहते हैं। इसमें कुछ छात्र नेता भी शामिल हैं जबकि कुछ दिन पहले छात्रों ने एलएलबी की परीक्षाएं खत्म होने पर हॉस्टल खाली करने के लिए कहा था।