फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student dies due to lightning fall in Deoria

देवरिया: आकाशीय बिजली गिरने से परीक्षार्थी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Tue, 25 Feb 2020 11:15 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Feb 2020 11:15 AM IST
सार

  • रामपुर कारखाना के बरनई गांव के पास हुआ हादसा
  • क्षेत्र के खडाइच गांव का रहने वाला था अभिषेक

विज्ञापन
student dies due to lightning fall in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामपुर कारखाना के बरनई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से परीक्षा देने जा रहे एक परीक्षार्थी की मौत हो गई। जबकि उसे छोड़ने जा रहा दूसरा साथी गंभीर रुप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के खडाइच गांव के रहने वाले नत्थू यादव का बड़ा बेटा अभिषेक यादव 16, मंगलवार की सुबह बैतालपुर के लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल गड़ित विषय का परीक्षा देने गांव के ही अपने एक दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। वह कृषक इंटर कालेज बलटिकरा का छात्र था।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बरनई गांव के समीप कुरना नाले पर बाइक चला रहा अमन 18, पुत्र स्व बेचू बाइक खड़ी कर पेशाब करने लगा। अभिषेक यादव मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। इसी दौरान आकाश में हुई तेज चमक और गरज के साथ अभिषेक के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि कुछ दूर खड़ा अमन भी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुकिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।


अभिषेक यादव दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दरवाजे पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। बेटे की मौत से पिता नत्थू, माता गुड्डी देवी और छोटे भाई हिमांशु का रो - रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से एक परीक्षार्थी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed