फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Bike Accident News: Student died after speeding uncontrolled bike collides with tree in deoria

तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, स्कूल जा रहे छात्र की मौत

Wed, 29 Sep 2021 04:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Sep 2021 04:53 PM IST
सार

चोरडीहा गैस गोदाम के सामने घटना हुई। मौजूद लोगों ने आनन-फानन छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Deoria Bike Accident News: Student died after speeding uncontrolled bike collides with tree in deoria
देवरिया बाइक दुर्घटना: मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार क्षेत्र में बुधवार को बाइक से कॉलेज जा रहे 11वीं के छात्र की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस जोरदार भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घटनास्थल पर ही छात्र की मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुन दौड़े स्थानीय लोगों ने छात्र को सीएचसी लार पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की मौत कुछ वर्षों पूर्व सऊदी अरब में हुए हादसे में हो चुकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव निवासी आकिफ खान (20) पुत्र स्व. फारुख खान नगर के ओके ऍम इंटर कॉलेज का छात्र था। वह रोज की तरह बुधवार सुबह बाइक से कॉलेज जा रहा था। अभी वह लार मेहरौना लिंक रोड पर गैस गोदाम के सामने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। तभी सड़क के किनारे दाहिने तरफ पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। जिसस मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जुटे आस-पास के लोगों ने आनन फानन उसे सीएचसी लार पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का बड़ा भाई शहनवाज विदेश रहता है। दूसरे नंबर का भाई सरफराज बीटेक कर नौकरी की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घर के लाडले व छोटे बेटे की मौत से मां रेहाना खातून बदहवास हो गई। मौजूद महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही थीं। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि परिजनों के कहने पर शव को पंचनामा करा सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed