फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student defrauded of 10.74 lakh in cyber scam involving investment lure on Telegram

Gorakhpur News: टेलीग्राम पर शेयर में निवेश का झांसा छात्र से 10.74 लाख की साइबर ठगी

Thu, 27 Aug 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Student defrauded of 10.74 lakh in cyber scam involving investment lure on Telegram
गोरखपुर। शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने नंदानगर के छात्र से 10.74 लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और टेलीग्राम आईडी ब्लॉक कर दी। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नंदानगर के गोकुलपुरम निवासी अंकित कुमार सिंह पढ़ाई के साथ शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक, जुलाई 2025 में टेलीग्राम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को शेयर बाजार से जुड़ा बताते हुए निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी के झांसे में आने के बाद अंकित ने अलग-अलग तारीखों में उसके बताए बैंक खातों में कुल 10,74,994.15 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के अनुसार, इसमें उनके निजी बैंक खाते से 7,36,494.15 रुपये, एक परिचित के खाते से 1.40 लाख रुपये और दूसरे परिचित के खाते से 1,98,500 रुपये भेजे गए। रकम जमा होने के बाद आरोपी मुनाफे समेत पैसा लौटाने का भरोसा देता रहा लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर भुगतान टालता रहा।
विज्ञापन

काफी समय बाद अंकित ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी टेलीग्राम आईडी भी ब्लॉक कर दी गई। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि साइबर पुलिस रकम के लेन-देन, बैंक खातों और टेलीग्राम संपर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed