फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Strict rule on gold and silver traders...information sought from CO Kotwali

Gorakhpur News: सोने-चांदी के धंधेबाजों पर शासन सख्त...सीओ कोतवाली से मांगी गई जानकारी

Wed, 20 Sep 2023 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Strict rule on gold and silver traders...information sought from CO Kotwali
सोने-चांदी के धंधेबाजों पर शासन सख्त...सीओ कोतवाली से मांगी जानकारी
विज्ञापन

शासन ने लिया संज्ञान, अवैध सोने के कारोबारियों से सब अंजान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हिंदी बाजार में सोने-चांदी के अवैध कारोबार पर शासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। शासन की ओर से क्षेत्राधिकारी, कोतवाली से सोने-चांदी के धंधेबाजों के बारे में जानकारी मांगी गई है। हालांकि, स्थानीय एजेंसियों के पास इसे लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। सराफा मंडल के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
दरअसल, सुल्तानपुर पुलिस और डीआरआई ने एक सितंबर को हिंदी बाजार के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनके पास से एक किलो अवैध सोना बरामद किया था। डीआरआई की टीम ने पंडित के दुकान पर जाकर पूछताछ भी की थी। इसके अलावा हाल्सीगंज के एक व्यापारी की दुकान से उनके कर्मचारियों ने भी दो किलो से अधिक सोने के आभूषण चोरी कर ली थी। यह आरोप लगाते हुए व्यापारी ने राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन जांच में सामने आया कि उस सोने के आभूषणों पर बीआईएस मार्का नहीं था। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच की, लेकिन चोर और सोने के आभूषणों की बरामदगी नहीं कर सकी।
विज्ञापन

सराफा मंडल भी बना अंजान
क्षेत्राधिकारी कोतवाली की तरफ से सराफा मंडल के पदाधिकारियों से पिछले दिनों इस संबंध में पूछताछ की गई है। बताया गया कि शासन की तरफ से संदिग्ध अवैध सराफा कारोबारियों की सूचना मांगी गई है। सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि उनसे कोतवाली क्षेत्राधिकारी की तरफ से पूछताछ की गई थी। लेकिन उन्हें अवैध सोने के धंधेबाजों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed