फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stop land acquisition or else we will resort to law

Gorakhpur News: जमीन अधिग्रहण पर लगाएं रोक नहीं तो कानून का लेंगे सहारा

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Stop land acquisition or else we will resort to law

विज्ञापन
- पिपरौली क्षेत्र में गीडा प्रशासन की ओर से किया जा रहा जमीन अधिग्रहण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

- ग्रामीण बोले- तीन वर्षों से लगी रजिस्ट्री पर रोक हटाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरौली। क्षेत्र के एकला बाजार, झुंगिया, सरैया, मल्हीपुर, कुसमी, कालेश्वर सहित अन्य गांव में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार काे ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गीडा अनुज मलिक से मुलाकात की। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण प्रक्रिया रोकने और जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक को तत्काल खत्म करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आगे आंदोलन को बाध्य होंगे और कानून का सहारा लेंगे।
ग्रामीण उमेश यादव, ध्रुव यादव, राजेश, रामकेश, मोहन और नगीन सहानी ने बताया कि गीडा की ओर से अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से उनकी जमीनों की रजिस्ट्री, बिक्री-खरीद और अन्य लेनदेन पूरी तरह बंद हो गए हैं। इससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है और रोजगार और व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि अधिग्रहण आवश्यक है तो उचित मुआवजा, पुनर्वास और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए, लेकिन अनिश्चितकालीन रोक से उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रामीणों ने सीईओ से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आगे आंदोलन को बाध्य होंगे और कानून का सहारा लेंगे। सीईओ अनुज मलिक ने ज्ञापन से अवगत होने की बात कही और कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों पर अमल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी और प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed