फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   STF nabs another accused; three other henchmen on the radar.

Gorakhpur News: एसटीएफ ने एक और आरोपी को दबोचा, तीन अन्य गुर्गे रडार पर

Tue, 06 Oct 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
STF nabs another accused; three other henchmen on the radar.
गोरखपुर। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े मामले में एसटीएफ ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए एक और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अब तक एसटीएफ और स्थानीय पुलिस इस मामले में नाबालिग समेत 16 आरोपियों को जेल भिजवा चुकी है। वहीं प्राथमिकी में नामजद 17 अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पूछताछ के दौरान जेल भेजे गए आरोपियों से मिले अहम सुरागों के आधार पर तीन अन्य संदिग्ध एसटीएफ के रडार पर हैं। खोराबार पुलिस ने रविवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कैंट के डिबिया निवासी अफजल खान और दिव्यनगर रानीडीहा निवासी मोहम्मद शमी के रूप में हुई थी। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इधर, एसटीएफ सोमवार को नामजद एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार गैर जनपद का रहने वाला शख्स शहर में असलहा तस्करी की नीयत से आया था। इसमें एसटीएफ ने मुखबिर सूचना पर दबोच ली है। आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले में पहले हुई गिरफ्तारियों के बाद पुलिस और एसटीएफ ने आरोपियों से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की। इससे सामने आई जानकारियों को जांच में शामिल करते हुए नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed