{"_id":"6aada6ec9818edf1500f2fae","slug":"stealing-electricity-by-cutting-the-cable-before-the-meter-scheme-busted-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1455553-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मीटर से पहले केबल काटकर कर रहे थे बिजली चोरी, पकड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मीटर से पहले केबल काटकर कर रहे थे बिजली चोरी, पकड़ा खेल
Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली चोरी रोकने के अभियान के तहत प्रवर्तन दल प्रथम की टीम ने पिपराइच क्षेत्र के मझरिया कुसम्ही में एक वाणिज्यिक प्रतिष्ठान की जांच की। जांच में मीटर को बाईपास कर बिजली का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके पर जांच की तो मीटर से पहले केबल में कट लगाकर उसमें अलग केबल जोड़ी गई थी। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
शिवेंद्र सिंह के वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में जांच के दौरान टीम को मीटर से पहले केबल में कट लगा मिला। इसमें अलग केबल जोड़कर मीटर को बाईपास किया गया था। इसी कनेक्शन के जरिये बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। उपभोक्ता के कनेक्शन पर 4 किलोवाट का स्वीकृत भार था, जबकि जांच के दौरान 5.004 किलोवाट का उपभोग पाया गया।
प्रवर्तन दल प्रथम के प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र राय के नेतृत्व में अवर अभियंता राजेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक प्रभात तिवारी, मुख्य आरक्षी शिवप्रकाश शुक्ल और आरक्षी विपिन कन्नौजिया की टीम ने जांच की। टीम ने बिजली चोरी का मामला दर्ज करते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।