फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Statue of Mahant Digvijaynath unveiled at 12.5 feet high

गोरखपुर: 12.5 फीट ऊंची महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सीएम बोले- कृतित्व से दुनिया के सामने लिखा इतिहास

Thu, 23 Sep 2021 09:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Sep 2021 09:36 PM IST
सार

योगीराज गंभीरनाथ के सानिध्य में महंत दिग्विजयनाथ का लालन-पालन हुआ। दूसरी ओर बंगाल की धरती में भी भारत सेवा संघ संस्थान के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद का दीक्षा संस्कार भी इसी गोरक्षपीठ में योगीराज गंभीरनाथ के सानिध्य में हुआ।

विज्ञापन
Statue of Mahant Digvijaynath unveiled at 12.5 feet high
महंत दिग्विजयनाथ पार्क - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जीडीए की तरफ से रामगढ़ताल के पास बनाए गए महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा का शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र पासवान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनावरण किया। मंहत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि के मौके पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने पार्क में बने स्थायी मंच का लोकार्पण करने के साथ ही पार्क की दीवार म्यूरल पेटिंग के जरिए उकेरी गई महंत दिग्विजयनाथ की जीवनयात्रा का भी अवलोकन किया।

विज्ञापन


ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ, मेवाड़ राजवंश में पैदा हुए। भले ही घास की रोटी खानी पड़ी लेकिन किसी विधर्मी के समक्ष सिर नहीं झुकेगा, ऐसी सोच वाले मेवाड़ के राजा राणा प्रताप की प्रेरणा से भरे सिर्फ पांच साल की उम्र में वह गोरखपुर आ गए।
विज्ञापन


योगीराज गंभीरनाथ के सानिध्य में महंत दिग्विजयनाथ का लालन-पालन हुआ। दूसरी ओर बंगाल की धरती में भी भारत सेवा संघ संस्थान के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद का दीक्षा संस्कार भी इसी गोरक्षपीठ में योगीराज गंभीरनाथ के सानिध्य में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत दिग्विजनाथ ने आजादी की लड़ाई में युवाओं का नेतृत्व किया, लेकिन जब देखा कि आजादी दूर नहीं लेकिन तुष्टीकरण बढ़ रहा तो वीर सावरकर के नेतृत्व में आंदोलन के अग्रणी योद्धा बने थे। सामाजिक दायित्य का निवर्हन करते हुए वह राजनीति में आए। सांसद के रूप में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने गोरखपुर में खाद कारखाना, एमएमएमयूटी, गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए प्रयास किया। महंत दिग्विजयनाथ ने अपने व्यक्तिगत एवं कृतित्व से देश और दुनिया के सामने अपना एक नया इतिहास लिखा था।

अनावरण कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, अलवर के सांसद बालकनाथ, डुमरियागंड के सांसद जगदंबिका पाल, सदर लोक सभा के सांसद रवि किशन, राज्य सभा सदस्य जय प्रकाश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर सीताराम जायसवाल, सदर विधायक आरएमडी अग्रवाल, सहजनवां विधायक शीतल प्रसाद, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, चौरीचौरा विधायक संगीता यादव, बांसगांव विधायक विमलेश पासवान, महाराण प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो यूपी सिंह, डीएम विजय किरन आनंद, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed