{"_id":"6294845f6cef427e44530308","slug":"statue-of-lord-vishnu-found-in-field-during-leveling","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: समतलीकरण के दौरान खेत में मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा, गांव में बना कौतूहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: समतलीकरण के दौरान खेत में मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा, गांव में बना कौतूहल
Mon, 30 May 2022 02:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 May 2022 02:18 PM IST
सार
राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उपनिदेशक मनोज गौतम ने कहा कि स्थानक विष्णु की प्रतिमा है आठवीं से 9वीं शती ई. की बहुत ही सुंदर इंटैक्ट प्रतिमा है। इसमें विष्णु के विभिन्न अवतार के अंकन प्रतीत हो रहे हैं। सीने पर श्रीवत्स, भुजबंध और कमरबंद को भी देखा जा सकता है। चारों हाथों में आयुध के रूप में शंख, चक्र, गदा और पद्म हैं।
विज्ञापन
खेत में मिली प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला ब्लॉक के आनंदगढ़ ग्राम पंचायत के कोड़ार उर्फ बघोर टोले में खेत का समतलीकरण करते समय भगवान विष्णु की खड़ी प्रतिमा मिली, जिसमें उनके साथ अन्य देवताओं की भी प्रतिमाएं हैं। प्रतिमा को बगल के भटनीपार गांव स्थित व्यायामशाला में रखा गया है। जहां प्रतिमा का पूजन व अर्चन भी शुरू हो गया है। गांव के लोगों ने प्रतिमा के संरक्षण की मांग की है।
विज्ञापन
ब्लॉक के नीबी गांव निवासी रामनिवास मौर्य का कोड़ार उर्फ बघोर गांव में खेत है। बीते बुधवार को उनके खेत में स्थित भीते का समतलीकरण किया जा रहा था। इसी दौरान मिट्टी में दबी काले रंग की प्रतिमा दिखी। जिसको सुरक्षित ढंग से निकाला गया। प्रतिमा में भगवान विष्णु के अलावा लक्ष्मी, हनुमान, गणेश व अन्य देवताओं की भी प्रतिमा है।
विज्ञापन
चार दिनों तक ग्रामीणों ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन प्रतिमा के बेशकीमती होने की चर्चा उठने से ग्रामीणों को लगा कि प्रतिमा की चोरी हो सकती है, जिसके बाद वे लोग इसके संरक्षण की मांग करने लगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रद्दुंन दुबे का कहना है कि मुझे जानकारी नहीं है। पता कर रहा हूं। जैसा शासन प्रशासन का निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उपनिदेशक मनोज गौतम ने कहा कि स्थानक विष्णु की प्रतिमा है आठवीं से 9वीं शती ई. की बहुत ही सुंदर इंटैक्ट प्रतिमा है। इसमें विष्णु के विभिन्न अवतार के अंकन प्रतीत हो रहे हैं। सीने पर श्रीवत्स, भुजबंध और कमरबंद को भी देखा जा सकता है। चारों हाथों में आयुध के रूप में शंख, चक्र, गदा और पद्म हैं।