{"_id":"62949c2621187a442608e170","slug":"state-third-freedom-struggle-museum-to-be-built-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का तीसरा स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय, नगर निगम ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का तीसरा स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय, नगर निगम ने शुरू की तैयारी
Mon, 30 May 2022 03:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 May 2022 03:57 PM IST
सार
महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-3 में नगर निगम की जमीन चिह्नित, नगर निगम ने चिह्नित भूमि पर संग्रहालय बनाने के लिए जारी किया अनापत्ति प्रमाणपत्र।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश का तीसरा राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय गोरखपुर में बनेगा। इसके लिए महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-3 में नगर निगम की जमीन चिह्नित की गई है। गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर टीबी अस्पताल के पीछे की चिह्नित अपनी इस जमीन के लिए नगर निगम की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने गोरखपुर में राजकीय स्वतंत्रता संग्रहालय स्थापित करने का मामला लोकसभा में उठाया था। इसके बाद गोरखपुर में इस संग्रहालय की स्थापना को लेकर कवायद शुरू हुई। इस मामले में जिला प्रशासन को जमीन तलाशने का निर्देश दिया गया था। तहसीलदार सदर ने ग्राम महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-3 में टीबी अस्पताल के दक्षिण व गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग के बीच नगर निगम की बंजर भूमि को चिह्नित किया। राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक ने भी जमीन का स्थलीय निरीक्षण कर स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय के लिए के उपयुक्त बताया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की स्थापना के लिए जिला प्रशासन की ओर से सदर तहसील के तप्पा परगना हवेली के महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-3 में 2.627 हेक्टेयर में से करीब .600 हेक्टेयर जमीन को मुफीद पाया गया था। इस संबंध में नगर निगम से अनापत्ति मांगी गई थी। नगर निगम को इस जमीन पर स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनाने पर कोई आपत्ति नहीं है। इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मेरठ और शाहजहांपुर में है राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय
राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय मेरठ और शाहजहांपुर के शहीद स्मारक परिसर में स्थित हैं। राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की मनोरम इमारत अपने भीतर 1857 की क्रांति में मेरठ तथा भारत में घटित घटनाओं को संजोए हुए है।
ये हैं देश के प्रमुख संग्रहालय
देश में वर्तमान में 700 से अधिक म्यूजियम हैं। इसमें इंडियन म्यूजियम कोलकाता, नेशनल म्यूजियम दिल्ली, सलारगंज म्यूजियम हैदराबाद, छत्रपति साहूजी वास्तु म्यूजियम मुंबई, प्रयागराज संग्रहालय, भारतकला वाराणसी, केलिको वस्तु संग्रहालय अहमदाबाद, शंकर अंतरराष्ट्रीय डाक संग्रहालय दिल्ली, राजकीय म्यूजियम चेन्नई, विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता, राजकीय बौद्ध संग्रहालय प्रमुख हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा संग्रहालय सलारगंज हैदराबाद है। कलाकृतियों के अनुसार सबसे बड़ा संग्रहालय राज्य संग्रहालय लखनऊ है।