फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State President of UP Congress Committee Ajay Kumar Lallu PHC khorabar video Viral

गोरखपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बदलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो बनाकर किया वायरल, बोले- ये है सीएम सिटी का विकास

Fri, 20 Aug 2021 07:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Aug 2021 07:59 PM IST
सार

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री आवास से महज सात किलोमीटर की दूरी पर है, यहां आज ताला लगा हुआ है और वह खुद वेंटिलेटर पर है। मुख्यमंत्री रोजाना सदनों में बड़ी- बड़ी बातें करते हैं।

विज्ञापन
State President of UP Congress Committee Ajay Kumar Lallu PHC khorabar video Viral
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गोरखपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने खोराबार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। अजय कुमार लल्लू का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह खोराबार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे हैं। उन्होंने वीडियो में वहां की बदहाली दिखाया। कहा कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री आवास से महज सात किलोमीटर की दूरी पर है, यहां आज ताला लगा हुआ है और वह खुद वेंटिलेटर पर है। मुख्यमंत्री रोजाना सदनों में बड़ी- बड़ी बातें करते हैं। दावा करते हैं कि कोरोना के दौरान हमने रिकार्ड बनाया है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था बनाई, लेकिन उनकी हकीकत का आलम यह है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस बदतर स्वास्थ्य केंद्र परअ आम गरीब जनता का इलाज कैसे हो पाएगा। अगर मुख्यमंत्री के इलाके का यह हाल है तो जाहिर है कि प्रदेश भगवान भरोसे चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब बारी है आई है कि बीजेपी सरकार को कुर्सी से उखाड़ फेंका जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed