फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State level empowered committee approved proposal of Readymade Garments ODOP of Gorakhpur

जल्द बनेगा रेडीमेड गारमेंट्स गोरखपुर ओडीओपी का दूसरा उत्पाद, जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Fri, 02 Oct 2020 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Oct 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
State level empowered committee approved proposal of Readymade Garments ODOP of Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जल्द ही रेडीमेड गारमेंट्स 'एक जिला एक उत्पाद' (ओडीओपी) की योजना में टेराकोटा के बाद दूसरा उत्पाद बन जाएगा। प्रदेश स्तरीय इंपावर्ड कमेटी ने जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासनादेश जारी होने के साथ ही रेडीमेड गारमेंट्स को सरकार की उन सभी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा जैसा टेराकोटा को मिलता है।

विज्ञापन


दरअसल, इसी वर्ष जून में रेडीमेड गारमेंट्स को दूसरा ओडीओपी बनाने संबंधी चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रस्ताव को जिला प्रशासन ने ओडीओपी सेल के आयुक्त एवं निदेशक उद्योग को भेज दिया था। शासन स्तरीय कमेटी ने गोरखपुर के लिए टेराकोटा के अलावा रेडीमेड गारमेंट्स को दूसरा उत्पाद के स्वीकृति दिए जाने को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


दो हजार से ज्यादा उद्यमी हैं इससे जुड़े
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल का कहना है कि गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार काफी बेहतर है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस कारोबार से रसूलपुर, पिपरापुर, गोरखनाथ, जाहिदाबाद, बरगदवां आदि इलाके के तकरीबन दो हजार उद्यमी जुड़े हुए हैं। वहीं गोरखनाथ इलाके में तैयार किया जाने वाला हैंडलूम चादर की अपनी अलग खासियत से अन्य प्रदेशों में मांग है। लेकिन इन्हें सरकारी योजनाओं का बहुत लाभ नहीं मिलता है। ओडीओपी का दूसरा उत्पाद होने से रेडीमेड गारमेंट्स को न सिर्फ एक अलग पहचान मिलेगी बल्कि आने वाले समय में यह उद्योग नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा ने बताया कि रेडीमेड गारमेंट्स का प्रस्ताव स्टेट लेवल कमेटी ने स्वीकृति दे दी है। यह गोरखपुर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी हो जाएगा। ऐसा होने के बाद ओडीओपी में जिस तरह की सुविधाएं टेराकोटा को मिलती हैं, उसी तरह की सुविधा रेडीमेड गारमेंट्स को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed