फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State level badminton championship from tomorrow

Gorakhpur News: स्टेट लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप कल से

Thu, 03 Jul 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
State level badminton championship from tomorrow
तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 200 से अधिक खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन


गोरखपुर। योनेक्स सनराइज प्रकाश नारायण श्रीवास्तव मेमोरियल प्रथम यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार से लेविंस एकेडमी धरमपुर में होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के करीब 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर ही झारखंड में आयोजित होने वाली इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम का चयन किया जाएगा।
यह जानकारी बुधवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान गोरखपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में कुल पांच स्पर्धाएं होंगी। इसमें पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल और युगल की प्रतियोगिता शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी प्रतिभाग रहे हैं, जिनमें आयुष अग्रवाल, नीर नेहवाल, सोनाली मिश्रा, तुषार गगन, नेहा, तनीषा सिंह और गोरखपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्या यादव शामिल हैं। एसोसिएशन के सचिव राजित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि एक लाख रुपये है, जो सभी वर्गों में सेमीफाइनल व फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed