Gorakhpur News: स्टैंड तय...वाराणसी-लखनऊ की निजी बसें भी होंगी गोरखपुर शहर से बाहर
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने कहा कि गोरखपुर शहर में बसों के लोड को कम करने के लिए दो और जगहों को चिह्नित किया गया है। वाराणसी, लखनऊ की बसों के लिए बाघागाड़ा व सोनौली रूट की बसों के लिए महेसरा पुल के पास जगह मांगी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार और महराजगंज की रूट पर चलने वाली निजी बसों को शहर से बाहर चलाने के लिए स्टैंड तय करने के बाद अब लखनऊ, वाराणसी व गोला-बड़हलगंज जाने वाली बसों के लिए भी स्टैंड चिह्नित किया गया है। लखनऊ, वाराणसी और गोला-बड़हलगंज रूट की बसों के लिए बाघागाड़ा व सोनौली रूट की बसों को महेसरा के पास से चलाए जाने की तैयारी है।
यातायात पुलिस ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर नगर निगम को भेज दी है। अब नगर निगम की ओर से जगह उपलब्ध कराते ही स्टैंड को विकसित किया जाएगा। इसके बाद प्राइवेट बसों के साथ ही रोडवेज बसों का भी लोड शहर में कम हो जाएगा। इससे निश्चित तौर पर शहर में जाम से निपटा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, एडीजी अखिल कुमार ने शहर को जाम से मुक्ति का प्लान तैयार किया है। वह खुद कमिश्नर अनिल ढींगरा के साथ सड़क पर उतरे और फिर दोनों अफसरों ने इसका विकल्प तलाशा है। पहले चरण में बिहार, देवरिया और कुशीनगर की बसों को शहर से बाहर करने का फैसला किया गया और इसकी शुरुआत भी एक अक्तूबर से कर दी गई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में निजी बसें बाहर, सड़क पर रोडवेज की बसों का कब्जा
नंदानगर में स्टैंड बनाकर वहां से बसों का संचालन कराया जा रहा है। दूसरे चरण में अब महराजगंज की प्राइवेट बसों को बाहर करने की तैयारी है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के पास जगह तलाशी गई है। हालांकि, अभी वहां पर नगर निगम की ओर से कोई काम नहीं कराया जा सका है, लेकिन बसों को शहर के बाहर रोकने की तैयारी कर ली गई है।
अब इन दोनों रूट पर काम करने के बाद फिर दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी की ओर जाने वाली बसों को बाहर करने की तैयारी है। इसके लिए भी प्लान तैयार कर लिया गया है। नगर निगम की ओर से जमीन की मांग की गई है। जमीन के मिलते ही अगले चरण पर इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। एडीजी का मानना है कि इस काम के बाद शहर में बसों की संख्या कम हो जाएगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: व्यापारी की हत्या के आरोपी वीरेंद्र की दो करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई
मेडिकल कॉलेज के पास अभी स्टैंड नहीं बन पाया
एक अक्तूबर से बिहार, देवरिया व कुशीनगर की बसों को बाहर तो कर दिया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज के पास चिह्नित जमीन पर अभी कोई काम नहीं हो सका है। कमिश्नर ने जमीन को बराबर कराकर मूलभूत सुविधाओं को देने का आदेश दिया था, लेकिन जमीन पर अब भी बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। हालांकि, यातायात पुलिस ने अलग-अलग कुछ सड़कों को चिह्नित किया है, जहां पर लोड कम है और वहां पर वाहनों को खड़ा कराया जाएगा, ताकि शहर में प्राइवेट बसों का प्रवेश बंद हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: देवरिया सामूहिक हत्याकांड: आपस में भिड़े भाजपा विधायक शलभ मणि और शिवपाल यादव, बात गुंडा और हैसियत तक पहुंची
नंदानगर की बाधा को दूर करने का काम तेज
नंदानगर के पास खाद्य सामग्री की बिक्री की वजह से पक्षियों के आने की आशंका एयरफोर्स ने जताई थी। इसके बाद ही नगर निगम ने इस पर काम शुरू कर दिया है। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से गश्त बढ़ा दी तो नगर निगम की सफाई टीम वहां पर लगातार लगी है। दूसरे ठेला लगाने वालों को भी व्यवस्थित किया गया है। पुलिस और नगर निगम की पूरी कोशिश है कि वहां पर कोई ऐसी दिक्कत न आने पाए, जिससे स्टैंड को लेकर कोई सवाल उठ सके।
इसे भी पढ़ें: तीन माह में कमलेश को भूमाफिया भी नहीं घोषित कर पाए, छात्रों के लाखों फंसेंगे
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने कहा कि गोरखपुर शहर में बसों के लोड को कम करने के लिए दो और जगहों को चिह्नित किया गया है। वाराणसी, लखनऊ की बसों के लिए बाघागाड़ा व सोनौली रूट की बसों के लिए महेसरा पुल के पास जगह मांगी गई है। नगर निगम की ओर से जगह मिलते ही अगले चरण में इस पर काम किया जाएगा। महराजगंज की ओर जाने वाली बसों को बाहर किया जाएगा। बसों को सोमवार से शहर में नहीं आने दिया जाएगा।