{"_id":"5e424c1b8ebc3ee5da51706b","slug":"ssp-take-action-against-inspector-for-given-history-sheeter-wrong-report-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कर फरार था हिस्ट्रीशीटर, दरोगा ने लगाई झूठी रिपोर्ट, एसएसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट कर फरार था हिस्ट्रीशीटर, दरोगा ने लगाई झूठी रिपोर्ट, एसएसपी ने किया निलंबित
Tue, 11 Feb 2020 12:09 PM IST
हरीशचंद सिंह
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी थाने के हिस्ट्रीशीटर तोला राम वर्मा की वर्तमान रिहाइश जिले से बाहर होने की झूठी रिपोर्ट लगाने के आरोप में हल्का दरोगा रुद्र प्रताप को एसएसपी ने सस्पेंड कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।
खबर है कि आरोपित दरोगा ने एक हिस्ट्रीशीटर की जांच में कई बार यह रिपोर्ट लगाई थी कि वह दिल्ली में रह रहा है और इस वक्त गोरखपुर में उसका आना-जाना नहीं है, जबकि जिले में हुई एक लूट में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने दरोगा की जांच कराई। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक बेलघाट इलाके में बुजुर्ग से 80 हजार रुपये की लूट हुई थी। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में खजनी के सतुआभार निवासी तोला राम वर्मा को गिरफ्तार किया था। हिस्ट्रीशीटर तोला राम की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने जांच कराई कि हल्का दरोगा ने कितनी बार हिस्ट्रीशीटर की खोज खबर ली। जानकारी मिली कि कई बार दरोगा ने रिपोर्ट में यही लिखा था कि तोला राम दिल्ली में है। दरोगा की लापरवाही से हिस्ट्रीशीटर आया और वारदात कर फरार हो गया था। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की खोज खबर लेने में हल्का दरोगा की लापरवाही सामने आई थी। दरोगा को सस्पेंड कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।