{"_id":"614c35be8ebc3e090129069f","slug":"ssp-placed-inspector-on-line-hazir-for-negligence-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसर आप के द्वार: विवेचना में लापरवाही पर दरोगा लाइनहाजिर, एसएसपी ने दिया खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अफसर आप के द्वार: विवेचना में लापरवाही पर दरोगा लाइनहाजिर, एसएसपी ने दिया खास निर्देश
Thu, 23 Sep 2021 01:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:37 PM IST
सार
प्रार्थना पत्र की जांच ना करने पर महिला बीट पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई। एसएसपी ने थाने का निरीक्षण कर व्यवस्था को जाना, सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसएसपी ने सुनी लोगों की फरियाद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में 'पुलिस अफसर आप के द्वार' कार्यक्रम के तहत एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बुधवार को झंगहा थाने पर चौपाल लगाई। इस दौरान विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर दरोगा विजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं एक महिला के प्रार्थना पत्र पर बीट पुलिस अधिकारी पूजा द्वारा लापरवाही करने पर उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया है। थाने का निरीक्षण कर उन्होंने सुधार के निर्देश भी दिए।
जानकारी के मुताबिक, चौपाल में 68 प्रार्थना पत्र आए जिनमें 36 मामलों का तत्काल निस्तारण करते हुए नौ मुकदमे दर्ज कराए गए। 31 मामलों में जांच करने का आदेश दिया गया है। एसपी सिटी सोनम कुमार रामगढ़ताल थाने में मौजूद रहे। उनके सामने कई मामले आए जिनके त्वरित निस्तारण का उन्होंने आदेश दिया। नौकरी दिलाने के नाम पर गुमराह कर ठगी करने वाले गिरोह की शिकायत आई जिसमें एसपी सिटी ने केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। इसी तरह एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम चिलुआताल थाने में मौजूद रहे। उनके सामने कई मामले आए जिसमें जांच का आदेश दिया गया है। जिन मामलों में मुकदमा पंजीकृत कराने की जरूरत थी उसमें तत्काल केस दर्ज कराया गया।