{"_id":"5fbf42c76c81f149c607c80f","slug":"ssp-order-for-investigation-on-police-for-helping-and-marriage-minor-couple-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस ने दिखाया था 'प्यार', थाने में ही रचा दी थी नाबालिग की शादी, अब होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस ने दिखाया था 'प्यार', थाने में ही रचा दी थी नाबालिग की शादी, अब होगी जांच
Thu, 26 Nov 2020 11:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी इंचार्ज चौकी में नाबालिग लड़के-लड़की की शादी कराने और उनकी मदद के आरोपों में घिर गए हैं। अभी तक वह एक वीडियो का हवाला दे रहे थे कि दोनों बालिग हैं, लेकिन अब कुछ दस्तावेज सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में बहला फुसला कर भगाने का केस दर्ज कर लड़की को बरामद कर लिया है।
उधर, एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी है। एसएसपी का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, दिवाली के दिन से ही एक लड़की घर से लापता थी। बाद में पता चला कि वह पुलिस चौकी अपने प्रेमी के साथ पहुंची थी। दोनों ने खुद के बालिग होने की बात कही थी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने दोनों की शादी करवाई थी।

लड़की की मां ने पुलिस पर चौकी में नाबालिग की शादी करवाने का आरोप लगाया तो मामला अफसरों तक पहुंच गया। इंस्पेक्टर ने दस्तावेज मांगे थे, जिससे इसकी पुष्टि हो सके कि लड़की बालिग है या नहीं, लेकिन पता चला कि उसने पढ़ाई छोड़ दी थी, जिस वजह से दस्तावेज नहीं मिल पाए। पुराने दस्तावेज के आधार पर उसे नाबालिग मानते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश भी शुरू कर दी गई है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि दस्तावेज मांगे गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लड़की अपने घर पर नहीं रहना चाहती है। मेडिकल से उसकी उम्र का पता लगेगा। अगर वह बालिग होगी तो उस हिसाब से पुलिस कार्रवाई करेगी, लेकिन अगर नाबालिग होगी तो आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की भूमिका की जांच एएसपी से कराई जा रही है।