{"_id":"6103cafd8ebc3e58375c4247","slug":"ssb-and-voluntary-organization-took-out-awareness-rally-on-international-human-trafficking-prevention-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस: एसएसबी और स्वयंसेवी संस्था ने निकाली जागरूकता रैली, लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस: एसएसबी और स्वयंसेवी संस्था ने निकाली जागरूकता रैली, लोगों को किया जागरूक
Fri, 30 Jul 2021 03:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 03:18 PM IST
सार
एसएसबी निरीक्षक एसएन मीना, मोहना थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया।
विज्ञापन
जागरूकता रैली।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मानव सेवा संस्थान सेवा व एसएसबी 43वीं वाहिनी एवं सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा एक संयुक्त रूप से भारत- नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ककरहवा में मानव तस्करी की रोक थाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान संयुक्त रूप से एक जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक भी किया गया। एसएसबी निरीक्षक एसएन मीना, मोहना थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया।
इस अवसर पर निरीक्षक एस. एन. मीना ने कहा कि जागरूक होकर ही अपराध में कमी लाई जा सकती है, क्योंकि अज्ञानता के कारण बहुत से लोगों को इस तरह के कार्य में ट्रैफिकर प्रयोग करता है, इसलिए सभी को जागरूक होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने कहा कि मानव तस्करी को रोकने के लिए सरकार बहुत गंभीर है, इसलिए प्रशासन भी लगातार चेकिंग करता रहता है और इसके लिए जनहित में मानव तस्करों के खिलाफ एक अच्छा सा बिल पास होने वाला है, जो कि पीड़ितो के लिए बहुत ही सार्थक होगा।
संस्थान के केंद्र प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया बिल संसद में पारित किया जाने वाला है, जो बहुत ही सार्थक एवं सशक्त है। इस विधेयक में मानव तस्करी के अपराधों की एक व्यापक सूची शामिल हैं।
रैली में एसएसबी के उपनिरीक्षक देशराज, सहायक उपनिरीक्षक नृपेन कचारी, रणवीर प्रताप सिंह, दुर्गा प्रसाद यादव, लालपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार चौधरी, ए एस आई अभिमन्यु चौधरी सुनील दुबे, राम कुमार सिंह, दिनेश तिवारी तेज प्रताप, संजू यादव एवं संस्थान के काउंसलर जीवन मया, बेबी त्रिपाठी, अंजनी, आकांक्षा वर्मा, कुशकर, विष्णु यादव, सन्नू, संदीप, बीपी गुप्ता, शिव प्रकाश, संतराम, सुमन, सुनीता, अंजनी, पुजिता, प्रमोद, गरिमा, रितिक, आदि भारी संख्या में पुलिस बल, एस बी के जवान एवं सांस्था के कार्यकर्ता तथा बच्चे शामिल रहे।