{"_id":"64fb7cfafb9e0e1c1803bd4d","slug":"spraying-took-place-in-and-around-ramdei-devi-inter-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-299229-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामदेई देवी इंटर कॉलेज व आसपास हुआ छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामदेई देवी इंटर कॉलेज व आसपास हुआ छिड़काव
Sat, 09 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
रामदेई देवी इंटर कॉलेज में छिड़काव करवाते नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
गोरखपुर। व्यापारी नेता और उनकी पत्नी के बीमार होने पर उन्हें डेंगू से ग्रसित होने की चर्चा होने लगी। दोनों के बीमारियों के लक्षण डेंगू जैसे ही लग रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश रस्तोगी ने सफाईकर्मियों से रमादेई देवी इंटर कॉलेज से लेकर व्यापारी नेता के घर के आस-पास के इलाकों में छिड़काव कराया।
अमर उजाला ने शुक्रवार को गर्ल्स स्कूल में डेंगू के लार्वा... सावधान रहें स्कूली बच्चे, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। नगर निगम की टीम ने खबर का संज्ञान लेकर सुबह करीब सवा घंटे तक विद्यालय परिसर के सभी हिस्सों में छिड़काव किया। इसके अलावा जाफरा बाजार, बेतियाहाता समेत अन्य इलाकों में भी छिड़काव किया गया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी ने बताया कि रामदेई देवी इंटर कॉलेज में खुद मौजूद होकर पूरे परिसर में छिड़काव कराया गया। इसके अलावा बेतियाहाता और अन्य इलाकों में भी छिड़काव किया गया है।