{"_id":"6622eefd8d392fb7ae014584","slug":"sports-awakens-the-spirit-of-cooperation-prof-vimlesh-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-530879-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से जागृत होती है सहयोग की भावना : प्रो. विमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से जागृत होती है सहयोग की भावना : प्रो. विमलेश
Sat, 20 Apr 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो
डीवीएनपीजी कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक और दो मार्च को हुई वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को संवाद कक्ष में हुआ। गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. विमलेश कुमार मिश्र ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। खेल से धैर्य, एकाग्रता व सहयोग की भावना जागृत होती है।
अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जहां प्रतिस्पर्धा का भाव होता है वहां सर्वोत्तम की उत्तरजीविता का नियम काम करता है। क्रीड़ा परिषद के सचिव अवधेश शुक्ल ने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी देते हुए बताया कि कुल 83 खिलाड़ियों सहित महाविद्यालय की वाॅलीबाॅल, बास्केटबाॅल और कबड्डी के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शशि यादव व बालिका वर्ग में रौनक यादव ने किया। रौनक यादव का प्रदर्शन बालक व बालिका दोनों वर्गाें में सर्वश्रेष्ठ रहा। संचालन एवं स्वागत भाषण क्रीड़ा परिषद के सदस्य डॉ. नितीश शुक्ला एवं आभार ज्ञापन महाविद्यालय के मुुख्य नियंता प्रो. धीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. रामप्रसाद यादव, डॉ. शुभ्रांशु शेखर सिंह, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. सरिता सिंह सहित सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।