फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Speeding Scorpio crashes into pole and mounts divider; three injured.

Gorakhpur News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी, तीन घायल

Mon, 17 Aug 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Speeding Scorpio crashes into pole and mounts divider; three injured.
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुनराघाट स्थित गुरंग तिराहे के पास रविवार शाम करीब 7:45 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे विज्ञापन के खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। एयरबैग खुलने और सीट बेल्ट लगे होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो मोहद्दीपुर से तमकुहीराज जा रही थी। उसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान लदा था। गाड़ी में चालक धनेश कुमार गुप्ता समेत तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि विज्ञापन का खंभा टेढ़ा हो गया और डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही कार भी स्कॉर्पियो से टकरा गई।
विज्ञापन

सूचना पर एम्स थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय और नंदानगर एयरफोर्स चौकी प्रभारी आलोक कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सामान्य कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed