{"_id":"5f5600af8ebc3e6160214f7e","slug":"special-story-of-hindi-hai-hum-from-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"#हिंदीहैंहम: सोशल मीडिया पर छाई हिंदी, यही है इसकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#हिंदीहैंहम: सोशल मीडिया पर छाई हिंदी, यही है इसकी ताकत
Mon, 07 Sep 2020 03:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Sep 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
हिंदी हैं हम
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी मन के भावों को अभिव्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। हिंदी में कविताएं और अन्य रचनाएं पढ़ने-लिखने में भावों को अच्छे ढंग से प्रकट कर पाते हैं। युवा वर्ग हिंदी के प्रति आकर्षित हो रहा है। सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा संदेश हिंदी में लिखे जा रहे हैं। यह बदलाव का प्रमाण है। यह कहना है कि युवा कवियों का, जिनकी नजर में हिंदी का भविष्य उज्ज्वल है।
हिंदी का भविष्य उज्ज्वल
हिंदी ऐसी भाषा है जिसमें मन के उद्गार को अच्छी तरह से व्यक्त किया जा सकता है। हिंदी में जब कविताएं लिखती-पढ़ती हूं तो भावों को अच्छी तरह से प्रकट कर पाती हूं। अन्य भाषा में यह खूबी नहीं है। हिंदी हमारे लिए अभिमान है। युवा वर्ग मातृभाषा के प्रति आकर्षित हो रहा है। हिंदी का भविष्य उज्ज्वल है।-नीलम पांडेय, युवा कवयित्री
हिंदी के अच्छे जानकार हैं तो रोजगार बहुत
अपनी बात को किसी तक आसानी से पहुंचाने के लिए हिंदी सबसे उपयुक्त भाषा है। इसमें मिठास है और सरलता भी। युवा वर्ग हिंदी में ज्यादा से ज्यादा बात करें, इससे मातृभाषा की अच्छी छवि बनेगी। हिंदी के अच्छे जानकार हैं तो रोजगार में बहुत सारे विकल्प हैं। लेखन, पत्रकारिता, विज्ञापन, राजभाषा अधिकारी जैसे बहुत सारे क्षेत्र हैं, जहां नौकरी हासिल करके बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है।- उत्कर्ष शुक्ला, युवा कवि
विज्ञापन
युवाओं में बढ़ा है हिंदी का आकर्षण
हिंदी के प्रति बहुत सारी अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन युवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। हालात यह हैं कि युवा वर्ग हिंदी का ज्यादा प्रयोग करने लगा है। लोग अब व्हाट्सएप पर हिंदी में संदेश भेजने लगे हैं जबकि शुरूआत में अंग्रेजी में लिखते थे। यह बदलाव है और हिंदी का आकर्षण है। हिंदी से जितने घुलेंगे-मिलेंगे उसकी मिठास में डूबते जाएंगे। मन के भावों को प्रकट करने का इससे बेहतर भाषा कोई नहीं है।- अंकुर मौर्या, आयोजक हिंदी कवि सम्मेलन